1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: इमरान खान ने की बलात्कारियों को नपुंसक बनाने की वकालत, कहा सरेआम मिले फांसी

पाकिस्तान: इमरान खान ने की बलात्कारियों को नपुंसक बनाने की वकालत, कहा सरेआम मिले फांसी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 15, 2020 01:39 pm IST,  Updated : Sep 15, 2020 01:39 pm IST

पाकिस्तान के लाहौर में फ्रांस की महिला को कार से खींचकर उसके साथ बलात्कार की घटना सामने आई है।

Imran Khan- India TV Hindi
Imran Khan Image Source : FILE PHOTO

इसके बाद से पाकिस्तान एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दुनिया भर के निशाने पर हैं। इस बीच पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने बलात्कारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनको नपुंसक बनाने की वकालत की है। इमरान ने ऐसे बलात्‍कारियों को सरेआम फांसी या फिर उन्‍हें रासायनिक बंध्याकरण करने का सुझाव दिया है।

पाकिस्‍तानी पीएम ने एक टीवी चैनल से बातचीत में यौन दुव्‍यर्वहार करने वालों का एक नैशनल रजिस्‍टर बनाने का आह्वान किया। इमरान ने कहा कि उन्‍हें लगता है कि बलात्‍कारियों के तत्‍काल रासायनिक बंध्‍याकरण करने की जरूरत है। अगर ऐसा न हो तो कम से कम बलात्‍कारियों का ज‍बरन सर्जरी कराया जाए ताकि वे भविष्‍य में दोबारा यौन अपराध न कर सकें। इमरान ने कहा कि यौन अपराध करने वालों को ऐसी सजा दी जाए जो दूसरों के लिए सबक हो। उन्‍होंने कहा कि बलात्‍कारियों को सरेआम फांसी दी जानी चाहिए। 

लाहौर में हुआ था विदेशी महिला का गैंगरेप

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फ्रांस की रहने वाली एक महिला गुरुवार सुबह अपने दो बच्चों के साथ लाहौर से गुजरांवाला की तरफ जा रही थी। इस दौरान उसकी कार अचानक बंद पड़ गई। अंधेरी रात में महिला ने कार में बैठकर मदद आने तक इंतजार करने का फैसला किया। महिला ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि इस दौरान कुछ लोग आए और उन्होंने कार की खिड़की को तोड़कर उसे बाहर खींच लिया। इसके बाद इन लोगों ने पास के एक खेत में पीड़िता के बच्चों के सामने ही गैंगरेप किया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश