1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में झूठी शान के नाम पर गर्भवती महिला और उसके पति की हत्या

पाकिस्तान में झूठी शान के नाम पर गर्भवती महिला और उसके पति की हत्या

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 19, 2016 05:18 pm IST,  Updated : Jun 19, 2016 05:18 pm IST

लाहौर: पंजाब प्रांत में परिवार की मर्जी के बगैर शादी करने पर एक भाई ने अपनी गर्भवती बहन और उसके पति की गोली मारकर हत्या कर दी। पाकिस्तान में झूठी शान की खातिर हत्या का

murder- India TV Hindi
murder

लाहौर: पंजाब प्रांत में परिवार की मर्जी के बगैर शादी करने पर एक भाई ने अपनी गर्भवती बहन और उसके पति की गोली मारकर हत्या कर दी। पाकिस्तान में झूठी शान की खातिर हत्या का यह ताजा मामला है। इससे कुछ दिन पहले एक मां ने अपनी बेटी की इसी वजह से हत्या कर दी थी।

पुलिस ने कहा कि हाल में सउदी अरब से लौटने वाले अकसा के भाई ने बहन अकसा (26) और उसके पति मोहम्मद शकील (30) की झूठी शान की खातिर हत्या कर दी। दंपति ने चार साल पहले शादी की थी और प्रांत के थिकरीवाला गांव में रहते थे।

चार दिन पहले अकसा का भाई, उसकी मां, मामा और उनके अन्य साथी ने दंपति के घर में घुसकर उनकी निर्मर्मता से पिटाई की थी। इसके बाद वे दंपति को अज्ञात स्थान पर ले गये जहां उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके शव गुरूवार की रात को गुजरांजंग शाखा नहर से बरामद हुए।

शकील फैसलाबाद में एक सरकारी स्कूल में काम करता था और अकसा ग्रामीण स्वास्थ्य केन्द्र में काम करती थी। शकील के पिता खुशी मोहम्मद की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया। खबर में कहा गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि अकसा गर्भवती थी और चार दिन में बच्चे को जन्म देने वाली थी।

पुलिस ने कहा कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया जबकि अन्य फरार हैं। दो दिन पहले, 22 साल की गर्भवती महिला की उसकी मां ने परिवार की मर्जी के खिलाफ शादी करने पर हत्या कर दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश