1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 66 लाख में बि‍क रहे हैं पाक PM नवाज शरीफ, खरीदेंगे आप?

66 लाख में बि‍क रहे हैं पाक PM नवाज शरीफ, खरीदेंगे आप?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 15, 2016 11:03 am IST,  Updated : Apr 15, 2016 11:03 am IST

पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट ईबे पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इस वेबसाइट पर नवाज शरीफ की बोली लगाई जा रही है। एक यूजर ने शरीफ की बिक्री का एड ईबे पर पोस्‍ट किया है। इस विज्ञापन का कैप्‍शन है ‘यूजलेस पाकिस्‍तानी पीएम नवाज

nawaz sharif- India TV Hindi
nawaz sharif

नई दिल्ली: पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट ईबे पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इस वेबसाइट पर नवाज शरीफ की बोली लगाई जा रही है। एक यूजर ने शरीफ की बिक्री का एड ईबे पर पोस्‍ट किया है। इस विज्ञापन का कैप्‍शन है ‘यूजलेस पाकिस्‍तानी पीएम नवाज शरीफ फॉर सेल।’ उनकी कीमत 66,200 पाउंड (लगभग 62 लाख) रुपए लगाई गई है।

विज्ञापन के साथ दिए प्रोडक्ट डिटेल में नवाज शरीफ पर और भी तीखा हमला किया गया है। प्रोडक्‍ट ‌डिटेल में कहा गया है कि इस्तेमाल हो चुके पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ बिकाऊ हैं। इनकी कोई आवश्यकता नहीं है। संभाल के इस्तेमाल करें। साथ में न बॉक्स मिलेगा और न कोई ‌निर्देश है।‌ खरीदने वाला अपना सामान खुद ले जाएगा। प्रोडक्ट को सेंट्रल लंदन से आज ही पिक करें। पता सेल पूरी होने के बाद बताया जाएगा।

nawaz
nawaz

विज्ञापन में आगे कहा गया है कि पूरा का प्रोडक्ट और उनकी फेमली जेनेटकली डिफेक्टेड और भ्रष्ट है। ये जन्म से खराब और बेकार हैं। ये आइटम खरीदें और इसके साथ छोटे पैक में शहबाज शरीफ को मुफ्त में दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पनामा पेपर्स में नाम आने के बाद नवाज शरीफ और उनके परिवार की तीखी आलोचना हो रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश