इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने आज 18 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। यह रिहाई सद्भावना के तहत की गई है। एक सूत्र ने बताया कि ये मछुआरे सोमवार को कराची के लांधी जेल से लाहौर पहुंचेंगे।
उन्होंने कहा, "मछुआरों को लाहौर रेलवे स्टेशन से विशेष बस में बिठाकर वाघा सीमा ले जाया जाएगा।"
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि भारत को भी इसी तरह की सद्भावना दिखाते हुए भारतीय जेलों में बंद पाकिस्तानी मछुआरों को रिहा कर देना चाहिए।
भारत और पाकिस्तान के मछुआरे एक-दूसरे के जल क्षेत्र में प्रवेश करने के कारण अक्सर गिरफ्तार कर लिए जाते हैं।
इसी साल मार्च में भी पाक ने 86 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था।
पाकिस्तान ने इस साल अब तक 199 भारतीय मछुआरों को रिहा कर चुका है।