1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान की अंतरिक्ष यात्री ने चंद्रयान-2 के लिए इसरो को बधाई दी

पाकिस्तान की अंतरिक्ष यात्री ने चंद्रयान-2 के लिए इसरो को बधाई दी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 09, 2019 06:25 pm IST,  Updated : Sep 09, 2019 06:28 pm IST

पाकिस्तान की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री नामिरा सलीम ने चंद्रयान-2 मिशन पर भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी है। नामिरा ने चंद्रमा पर लैंडिंग करने के भारत एजेंसी के ऐतिहासिक प्रयास की सराहना की है।

Namira Salim- India TV Hindi
Namira Salim

कराची | पाकिस्तान की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री नामिरा सलीम ने चंद्रयान-2 मिशन पर भारतीय अंतरिक्ष और अनुसंधान संगठन (इसरो) को बधाई दी है। नामिरा ने चंद्रमा पर लैंडिंग करने के भारत एजेंसी के ऐतिहासिक प्रयास की सराहना की है।

कराची में छपने वाली साइंस मैगजीन साइंटिया में छपे एक बयान में नामिरा ने कहा, "मैं भारत और इसरो को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर के द्वारा सॉफ्ट लैंडिंग का ऐतिहासिक प्रयास किए जाने पर बधाई देती हूं।"

उन्होंने कहा, "चंद्रयान-2 का चंद्रमा मिशन वास्तव में दक्षिण एशिया के लिए एक विशाल छलांग है, जो न केवल इस क्षेत्र को, बल्कि पूरे वैश्विक क्षेत्र के उद्योग को गौरवान्वित करता है।"

उन्होंने कहा, "दक्षिण एशिया से अंतरिक्ष के सेक्टर में क्षेत्रीय विकास मायने रखता है, फिर चाहे उसे किसी भी देश ने लीड क्यों ना किया हो। अंतरिक्ष हमें एक करता है, पृथ्वी पर हमें विभाजित करने वाली सभी राजनीतिक सीमाएं वहां समाप्त हो जाती हैं।" नामिरा यान वर्जिन गेलेक्टिक में सवार होकर अंतरिक्ष में जाने वाली पहली पाकिस्तानी के रूप में जानी जाती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश