1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कश्मीर मुद्दे का समाधान नहीं होने का कारण वीटो है: पाकिस्तान

कश्मीर मुद्दे का समाधान नहीं होने का कारण वीटो है: पाकिस्तान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 11, 2016 07:29 pm IST,  Updated : Mar 11, 2016 07:29 pm IST

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दे को उठाते हुए पाकिस्तान ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र में वीटो के इस्तेमाल के कारण लंबे समय से चल रहे विवाद का समाधान नहीं हो सका और

 मलीहा लोधी - India TV Hindi
मलीहा लोधी

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर मुद्दे को उठाते हुए पाकिस्तान ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र में वीटो के इस्तेमाल के कारण लंबे समय से चल रहे विवाद का समाधान नहीं हो सका और मामले में संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव को लागू करने में बाधा आई है। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की राजदूत मलीहा लोधी ने नौ मार्च को सुरक्षा परिषद् सुधार को लेकर अंतर सरकारी समझौता विषय पर कहा, सुरक्षा परिषद् में वीटो के इस्तेमाल से कश्मीर का लंबे समय से चल रहे विवाद पर प्रस्ताव रूक गया और इस मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव को लागू करने में बाधा आई।

संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी दूतावास की तरफ से जारी विग्यप्ति में यह जानकारी दी गई है। संयुक्त राष्ट्र रिकॉर्ड के मुताबिक सुरक्षा परिषद् के एक स्थायी सदस्य रूस ने 1962 में आयरलैंड के एक प्रस्ताव पर वीटो लगा दिया था जिसमें भारत और पाकिस्तान से आग्रह किया गया था कि कश्मीर विवाद के समाधान के लिए समझौता करें। लोदी ने वीटो पर पाकिस्तान के रूख को दोहराते हुए कहा कि वह परिषद् में वीटो के साथ या वीटो के बगैर किसी नये सदस्य को शामिल करने के खिलाफ हैं। विग्यप्ति में कहा गया है कि उनका मानना है कि नीति निर्णय में विशेषाधिकार के साथ भूमिका सुरक्षा परिषद् को ज्यादा लोकतांत्रिक, प्रतिनिधित्व और जवाबदेह बनाने के खिलाफ है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश