1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान ने फिर कहा, अमेरिका से नहीं मिले, तो कहीं और से खरीदेंगे फाइटर प्लेन

पाकिस्तान ने फिर कहा, अमेरिका से नहीं मिले, तो कहीं और से खरीदेंगे फाइटर प्लेन

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 17, 2016 11:45 pm IST,  Updated : May 17, 2016 11:45 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने आज कहा कि अगर अमेरिका के साथ एफ-16 लड़ाकू विमानों से संबंधित सौदा नहीं होता है, तो पाकिस्तान अपनी रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए

Fighter plane- India TV Hindi
Fighter plane

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने आज कहा कि अगर अमेरिका के साथ एफ-16 लड़ाकू विमानों से संबंधित सौदा नहीं होता है, तो पाकिस्तान अपनी रक्षा जरूरतों को पूरा करने के लिए अन्य विकल्प तलाशेगा। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान के नेता इस तरह के बयान दे रहे हैं, लेकिन साथ ही अमेरिका पर यह दबाव भी बना रहे हैं कि वह पाकिस्तान को ये फाइटर प्लेन रियायती दर पर दे दे।

अमेरिकी करदाताओं के पैसे से पाकिस्तान को नहीं मिलेंगे लड़ाकू हवाई जहाज़

आसिफ ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब अमेरिका ने 70 करोड़ डालर के सौदे के लिए अपने करदाताओं के पैसे से धन उपलब्ध कराने में अपनी अक्षमता जाहिर की है। दरअसल कई अमेरिकी सीनेटरों ने यह आशंका व्यक्त की थी कि पाकिस्तान इन लड़ाकू हवाई जहाजों का इस्तेमाल भारत के खिलाफ कर सकता है। उधर, पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी तथाकथित भूमिका के लिए एफ-16 फाइटर प्लेन्स को रियायती दर पर खरीदना चाहता है।

चीन का नाम लिए बिना कहा, फाइटर प्लेन अन्य बाज़ारों से खरीद सकते है पाकिस्तान

आसिफ ने कहा, पाकिस्तान स्वतंत्र एवं संप्रभु देश है और वह विश्व के अन्य उचित बाज़ारों से रक्षा संबंधी उत्पादों को हासिल कर सकता है। उन्होंने कहा कि एफ 16 विमान आतंकवाद निरोधक अभियानों में बहुत सफल रहे हैं और उन्होंने आशा जताई कि अमेरिका और देरी किये बगैर पाकिस्तान को एफ 16 की आपूर्ति के मुद्दे को सुलझाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश