इस्लामाबाद: भारत द्वारा प्रस्तावित दोनों देशों के बीच NSA-स्तरीय वार्ता की तारीखों पर पाकिस्तान अभी गौर कर रहा है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और सरताज अजीज के बीच नयी दिल्ली में वार्ता के लिए 23-24 अगस्त की तारीख सुझायी है।
विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान वार्ता की तारीख पर अभी विचार कर रहा है।
उन्होंने कहा, सलाह-मशविरे के बाद जल्दी ही फैसला लिया जाएगा।
पिछले सप्ताह, अजीज ने कहा था कि पाकिस्तान बातचीत का एजेंडा तैयार कर रहा है।
एक अन्य अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे को उठाने के भारतीय एजेंडे की जानकारी है और वह इसका जवाब तैयार कर रहा है।