1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक ने सतह से समुद्र में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया

पाक ने सतह से समुद्र में मार करने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 16, 2017 08:33 pm IST,  Updated : Mar 16, 2017 08:33 pm IST

पाकिस्तान ने सतह से समुद्र में मार करने वाली जहाज रोधी मिसाइल का गुरुवार को सफल परीक्षण किया, जिससे जमीन से लंबी दूरी तक मार करने वाली जहाज रोधी मिसाइल दागने की उसकी क्षमताओं को बल मिला है।

Representational Image | AP- India TV Hindi
Representational Image | AP

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने सतह से समुद्र में मार करने वाली जहाज रोधी मिसाइल का गुरुवार को सफल परीक्षण किया, जिससे जमीन से लंबी दूरी तक मार करने वाली जहाज रोधी मिसाइल दागने की उसकी क्षमताओं को बल मिला है। नौसेना ने एक प्रेस विग्यप्ति जारी कर कहा कि तटीय क्षेत्र से मिसाइल का परीक्षण किया गया और मिसाइल ने समुद्र में अपने लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेद दिया। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह मिसाइल आधुनिक तकनीक और वैमानिकी से लैस है, जिससे लंबी दूरी पर सटीकता के साथ समुद्र में निशाना साधा जा सकता है। बहरहाल, नौसेना ने नई मिसाइल के नाम समेत और अधिक जानकारियां नहीं दी। मिसाइल के परीक्षण के समय नौसेना के उप प्रमुख एडमिरल खान हाशम बिन सद्दीक और पाकिस्तानी नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। नौसेना प्रमुख एडमिरल मुहम्मद जकाउल्लाह ने अपने संदेश में कहा कि इस हथियार प्रणाली से पाकिस्तानी नौसेना की परिचालन क्षमता को नया आयाम मिला है। उन्होंने कहा कि नौसेना को लंबी दूरी की जहाज रोधी मिसाइलें दागने की क्षमता मिली है। 

पाकिस्तान ने 24 जनवरी को स्वदेश विकसित 2,200 किलोमीटर की दूरी तक सतह से सतह तक मार करने वाली परमाणु सक्षम मिसाइल अबेबेल का परीक्षण किया था। जनवरी में ही पाकिस्तान ने क्रूज मिसाइल बाबर तृतीय का सफल परीक्षण किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश