1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान ने पठानकोट हमले के गुनहगारों के खिलाफ तेज की कार्रवाई

पाकिस्तान ने पठानकोट हमले के गुनहगारों के खिलाफ तेज की कार्रवाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 08, 2016 04:36 pm IST,  Updated : Jan 08, 2016 04:36 pm IST

इस्लामाबाद: पठानकोट हमले के गुनहगारों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कार्रवाई शुरू कर दी है। भारत की ओर से दिए गए सबूतों की जांच की जिम्मेदारी आईबी के चीफ आफताब सुल्तान को दी

pathankot - India TV Hindi
pathankot

इस्लामाबाद: पठानकोट हमले के गुनहगारों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कार्रवाई शुरू कर दी है। भारत की ओर से दिए गए सबूतों की जांच की जिम्मेदारी आईबी के चीफ आफताब सुल्तान को दी है। आईबी चीफ पठानकोट हमले की जांच करेंगे और एफआईए के अफसर इसमें मदद करेंगे। जांच के बाद जो भी सबूत मिलेंगे उन्हें भारत के साथ साझा किया जाएगा।

बता दें कि गुरुवार को पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने हाई लेवल बैठक बुलाई थी। बैठक में पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर, विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शामिल हुए। इस दौरान राष्ट्रीय और आतंरिक सुरक्षा पर चर्चा हुई।

गौरतलब है कि पठानकोट हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को जैश आतंकी मसूद अजहर समेत 7 आतंकियों के नाम सौंपे हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर भारत को सौंपने को कहा गया है।

वहीं, पठानकोट हमले के बाद गुरदासपुर में देखे गए दो संदिग्धों की तलाश में सेना और पंजाब पुलिस जुटी हुई है। टिबड़ी कैंट रोड पर देखे गए इन संदिग्धों के गन्ने के खेत में छिपे होने की आशंका है। जिनकी तलाश में सेना के 200 जवान, पंजाब पुलिस के एक हजार से ज्यादा और 50 कमांडो जुटे हैं। चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश