1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ‘जासूस’ ड्रोन को मार गिराने पर पाक ने भारत को तलब किया

‘जासूस’ ड्रोन को मार गिराने पर पाक ने भारत को तलब किया

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 16, 2015 12:27 pm IST,  Updated : Jul 16, 2015 12:28 pm IST

इस्लामाबाद: एक कथित भारतीय ‘खुफिया’ ड्रोन द्वारा पाकिस्तान की क्षेत्रीय सीमा का उल्लंघन किए जाने का दावा करते हुए पाकिस्तान ने आज भारतीय उच्चायुक्त को विदेश कार्यालय में तलब किया। पाकिस्तान का कहना है कि

‘जासूस’ ड्रोन को मार...- India TV Hindi
‘जासूस’ ड्रोन को मार गिराने पर पाक ने भारत को तलब किया

इस्लामाबाद: एक कथित भारतीय ‘खुफिया’ ड्रोन द्वारा पाकिस्तान की क्षेत्रीय सीमा का उल्लंघन किए जाने का दावा करते हुए पाकिस्तान ने आज भारतीय उच्चायुक्त को विदेश कार्यालय में तलब किया। पाकिस्तान का कहना है कि इस ड्रोन का इस्तेमाल नियंत्रण रेखा के पास आसमान से तस्वीरें लेने के लिए किया जा रहा था। भारतीय मिशन के एक अधिकारी ने कहा कि उच्चायुक्त टी सी ए राघवन को आज विदेश कार्यालय बुलाया गया था।

पाकिस्तानी सेना ने कल दावा किया था कि भारतीय ड्रोन का इस्तेमाल पाक अधिकृत कश्मीर के भीमबेर इलाके में नियंत्रण रेखा के पास आसमान से तस्वीरें लेने के लिए किया जा रहा था और इसे ‘पाकिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की वजह से गिरा दिया गया।’ हालांकि भारतीय सेना और भारतीय वायुसेना दोनों ने ही अपने किसी भी ड्रोन को मार गिराए जाने या दुर्घटनाग्रस्त होने की बात से इंकार किया है।

भारत और पाकिस्तान द्वारा एक दूसरे के साथ फिर से संपर्क स्थापित करने पर सहमत होने के कुछ ही दिन बाद संबंधों में उस समय एकबार फिर से तनाव सामने आ गया, जब कल पाकिस्तान रेंजर्स ने अखनूर सेक्टर में गोलियां और मोर्टार दागकर दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इस गोलीबारी में एक महिला मारी गई थी और बीएसएफ के दो जवानों समेत छह अन्य लोग घायल हो गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश