1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान ने फिर दी परमाणु बम के इस्तेमाल की धमकी

पाकिस्तान ने फिर दी परमाणु बम के इस्तेमाल की धमकी

 Written By: IANS
 Published : Jul 08, 2015 09:05 pm IST,  Updated : Jul 08, 2015 09:05 pm IST

इस्लामाबाद; पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि 'अगर हमें खुद को बचाए रखने के लिए परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करना पड़ा, तो हम करेंगे।' आसिफ ने जियो न्यूज के कार्यक्रम 'जिर्गा' में

पाकिस्तान ने फिर दी...- India TV Hindi
पाकिस्तान ने फिर दी परमाणु बम की धमकी

इस्लामाबाद; पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि 'अगर हमें खुद को बचाए रखने के लिए परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करना पड़ा, तो हम करेंगे।' आसिफ ने जियो न्यूज के कार्यक्रम 'जिर्गा' में सलीम सैफी से कहा कि एक विकल्प के रूप में परमाणु हथिायार का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह सिर्फ दिखाने के लिए नहीं है, बल्कि अपने अस्तित्व पर आने वाले खतरों से मुकाबले के लिए है।

उन्होंने सोमवार को कहा, "हमें यह प्रार्थना करनी चाहिए कि ऐसी परिस्थितियां सामने न आएं कि हमें इस विकल्प का इस्तेमाल करना पड़े। लेकिन यदि हमें अपने अस्तित्व को बचाने के लिए इसकी आवश्यकता होगी तो हम इसका इस्तेमाल करेंगे।"

उन्होंने भारत पर पाकिस्तान में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष तौर पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत का यह कदम पाकिस्तान के साथ छद्म युद्ध जैसा है।

उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान की रक्षा क्षमता मजबूत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश