1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 'पाकिस्तान अपनी खुद की समस्याओं को सुलझाने पर ध्यान दें'

'पाकिस्तान अपनी खुद की समस्याओं को सुलझाने पर ध्यान दें'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 06, 2016 04:10 pm IST,  Updated : Sep 06, 2016 04:10 pm IST

कराची: पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त गौतम बम्बावाले ने कश्मीर को भारत का आंतरिक मामला बताते हुए पाकिस्तान पर निशाना साधा और कहा कि जिनके खुद के घर शीशे के हों उन्हें दूसरों के घरों

गौतम बम्बावाले- India TV Hindi
गौतम बम्बावाले

कराची: पाकिस्तान में भारत के उच्चायुक्त गौतम बम्बावाले ने कश्मीर को भारत का आंतरिक मामला बताते हुए पाकिस्तान पर निशाना साधा और कहा कि जिनके खुद के घर शीशे के हों उन्हें दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। कश्मीर मुद्दे और हाल में बलूचिस्तान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए बम्बावाले ने कहा कि भारत और पाकिस्तान दोनों के भीतर समस्याएं हैं।

उन्होंने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनके खुद के घर शीशे के हों उन्हें दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए। कश्मीर को भारत का आंतरिक मामला बताते हुए उन्होंने कहा, भारत और पाकिस्तान दोनों में समस्याएं हैं और आपको (पाकिस्तान को) अन्य देशों की समस्याओं में झांकने की बजाय अपनी समस्याओं को सुलझाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

मोदी के बयान के बारे में राजनयिक ने कहा, प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त के अपने स्वतंत्रता दिवस संबोधन में केवल उन्हें प्राप्त हुए पत्रों का जिक्र किया था। बम्बावाले कल कराची काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस द्वारा आयोजित संवाद सत्र में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार कहती रही है: हमें आतंकवाद के जड़ से सफाए के लिए मिलकर काम करना चाहिए जो न सिर्फ पाकिस्तान, बल्कि भारत और विश्व के लिए भी सिरदर्द है।

बम्बावाले ने कहा कि दोनों देशों को महज एक मुद्दे पर नहीं, बल्कि सभी मुद्दों पर बात करनी चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या मोदी नवंबर में दक्षेस शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए पाकिस्तान का दौरा करेंगे, बम्बावाले ने कहा, प्रधानमंत्री दक्षेस शिखर सम्मेलन के लिए इस्लामाबाद यात्रा को लेकर आशान्वित हैं। डॉन के अनुसार उन्होंने कहा कि हालांकि दोनों देशों के बीच काफी तनाव है, लेकिन संचालनात्मक स्तर पर संपर्क रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश