1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कश्मीर मुद्दे पर 19 जुलाई को काला दिवस मनाएगा पाकिस्तान

कश्मीर मुद्दे पर 19 जुलाई को काला दिवस मनाएगा पाकिस्तान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 15, 2016 04:03 pm IST,  Updated : Jul 15, 2016 04:20 pm IST

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कश्मीिर में जारी हिंसा पर मंगलवार को काला दिवस मनाने की घोषणा की है।

nawaz sharif- India TV Hindi
nawaz sharif

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कश्मीिर में जारी हिंसा पर मंगलवार को काला दिवस मनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि कश्मीर में भारतीय सेना द्वारा मारे गए लोगों के खिलाफ पाकिस्तान में काला दिवस मनाया जाएगा।

शरीफ ने कहा कि पाकिस्ता/न कश्मीकरियों की आजादी के लिए चल रही न्यागयोचित लड़ाई के लिए नैतिक, राजनैतिक और कूटनीतिक समर्थन देता रहेगा। लाहौर के गवर्नर हाउस में विशेष कैबिनेट मीटिंग को संबोधित करते हुए उन्होंनने कश्मीारियों के आंदोलन को ‘आजादी की लड़ाई’ करार दिया। उन्होंाने कहा, ”भारत की बर्बरता आजादी की लड़ाई को और प्रोत्सामहित करेगी।”

इससे पहले हिजबुल कमांडर के मारे जाने के बाद पाकिस्तानी पीएम ने इसे भारतीय सेना की गलत कार्रवाई करार दिया था।

हालांकि पाकिस्तान के इस बयान के बाद भारत ने आरोप लगाया है कि कश्मीर हिंसा पर पाकिस्तान के बयानों से उसके 'आतंकवाद को शह' देने की पुष्टि होती है। कश्मीर में आतंकवाद पर पाकिस्तान के भड़काऊ बयानों पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने सख़्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'पाकिस्तान को हमारी सलाह है कि वह अपने पड़ोसियों के आंतरिक मामलों में दखल देने से परहेज करे।'

जैसे ही पाकिस्ता न के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने हिज्बुल मुजाहिद्दीन के 22 साल के आतंकी बुरहान वानी को 'कश्मीरी नेता' बताया, वैसे ही भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों से दूर रहने की चेतावनी जारी दी। पाकिस्तान के पीएम शरीफ के कार्यालय ने कहा, "पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों के हाथों कश्मीरी नेता बुरहान वानी और कई नागरिकों की हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश