1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान रेल हादसा : 19 शव बरामद

पाकिस्तान रेल हादसा : 19 शव बरामद

 Written By: IANS
 Published : Jul 04, 2015 12:32 pm IST,  Updated : Jul 04, 2015 05:54 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के गुजरांवाला जिले में रेल हादसे में मारे गए सभी 19 लोगों का शव बरामद कर लिए गए हैं। यह हादसा एक पुल को पार करने के दौरान सेना की एक रेलगाड़ी के

पाकिस्तान रेल हादसा : 19...- India TV Hindi
पाकिस्तान रेल हादसा : 19 शव बरामद

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के गुजरांवाला जिले में रेल हादसे में मारे गए सभी 19 लोगों का शव बरामद कर लिए गए हैं। यह हादसा एक पुल को पार करने के दौरान सेना की एक रेलगाड़ी के चार डिब्बे के नहर में गिर जाने से हुआ। दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए सात-सदस्यीय संयुक्त जांच टीम का गठन किया गया है।

समाचार-पत्र 'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान रेलवे की टीमों ने तीन डिब्बे को पानी से निकाल लिया है। रेलगाड़ी का इंजन हालांकि, नहर से नहीं निकल पाया है। मृतकों में चार सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। उनका शव शुक्रवार को पंजाब के गुजरांवाला केंट में प्रार्थना सभा के बाद उनके शहर भेज दिया गया। सेना प्रमुख जनरल राहिल शरीफ तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया। रेलगाड़ी के शेष 17 डिब्बे को नजदीकी स्टेशन पहुंचाया गया और पटरी को साफ कराया गया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश