1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जनजातीय समूहों में संघर्ष, 47 मरे: पाकिस्तान

जनजातीय समूहों में संघर्ष, 47 मरे: पाकिस्तान

 Written By: IANS
 Published : May 10, 2015 04:03 pm IST,  Updated : May 10, 2015 04:31 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दक्षिण वजीरिस्तान में दो जनजातीय समुदायों के बीच भूमि को लेकर हुए विवाद में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। रविवार को मीडिया

जनजातीय समूहों में...- India TV Hindi
जनजातीय समूहों में संघर्ष, 47 मरे: पाकिस्तान

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के दक्षिण वजीरिस्तान में दो जनजातीय समुदायों के बीच भूमि को लेकर हुए विवाद में कम से कम 47 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए। रविवार को मीडिया में जारी रपटों से यह जानकारी मिली। समाचार पत्र 'डॉन' ने सूत्रों के हवाले से कहा कि दक्षिण वजीरिस्तान के दो समुदायों के बीच भूमि को लेकर संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में दोनों समूहों ने बंदूकों का इस्तेमाल किया।

क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने कहा कि पाकिस्तान में सेना के चल रहे अभियानों की वजह से घायलों को अफगानिस्तान के पास के अस्पताल में ले जाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश