1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान अब ईरान से व्यापार बढ़ाने को इच्छुक

पाकिस्तान अब ईरान से व्यापार बढ़ाने को इच्छुक

 Written By: IANS
 Published : Jul 26, 2015 03:37 pm IST,  Updated : Jul 26, 2015 03:37 pm IST

इस्लामाबाद: ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध हटने से पाकिस्तान के लिए व्यापार का विशाल अवसर खुल जाएगा। यह बात एक वरिष्ठ अधिकारी ने कही। समाचार वेबसाइट डॉन ऑनलाइन के मुताबिक, विदेश मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष

पाकिस्तान अब ईरान से...- India TV Hindi
पाकिस्तान अब ईरान से व्यापार बढ़ाने को इच्छुक

इस्लामाबाद: ईरान पर आर्थिक प्रतिबंध हटने से पाकिस्तान के लिए व्यापार का विशाल अवसर खुल जाएगा। यह बात एक वरिष्ठ अधिकारी ने कही। समाचार वेबसाइट डॉन ऑनलाइन के मुताबिक, विदेश मामलों पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक सैयद तारिक फातमी ने कहा कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों ही काबुल और तालिबान के बीच वार्ता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

फातमी ने उम्मीद जताई कि ईरान-पाकिस्तान पाइपलाइन परियोजना से ऊर्जा संकट से गुजर रहे क्षेत्रों तक गैस पहुंचाई जा सकेगी और इससे दक्षिण एशिया के ऊर्जा बाजार में व्यापक बदलाव आएगा।

उन्होंने ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु समझौते के बारे में कहा, "हमें यकीन है कि यह अच्छी बात है।"

उन्होंने कहा, "प्रतिबंध हटने से पाकिस्तान के लिए नए अवसरों का द्वार खुलेगा और ईरान के साथ वाणिज्यिक और आर्थिक संबंध मजबूत होंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश