1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आतंक पर फिर रंगे हाथ 'पकड़ा' गया पाकिस्तान, हाफिज़ के लिए किया कैश का इंतजाम

आतंक पर फिर रंगे हाथ 'पकड़ा' गया पाकिस्तान, हाफिज़ के लिए किया कैश का इंतजाम

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 26, 2019 11:32 pm IST,  Updated : Sep 26, 2019 11:45 pm IST

पाकिस्तान अब हाफिज सईद के लिए खुलेआम बैंक से हर महीने का खर्चा निकालने का इंतजाम करेगा। अब तक हाफिज सईद के सारे बैंक खाते सीज थे। लेकिन अब हाफिज सईद हर महीने बैंके से डेढ़ लाख रूपए निकाल सकेगा।

Pakistan wants UN to release monthly expenses for Hafiz Saeed- India TV Hindi
Pakistan wants UN to release monthly expenses for Hafiz Saeed Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: पाकिस्तान अब हाफिज सईद के लिए खुलेआम बैंक से हर महीने का खर्चा निकालने का इंतजाम करेगा। अब तक हाफिज सईद के सारे बैंक खाते सीज थे। लेकिन अब हाफिज सईद हर महीने बैंके से डेढ़ लाख रूपए निकाल सकेगा। पाकिस्तान ने यूएन में हाफिज़ सईद की जबरदस्त तरीके से पैरवी करके उसके परिवार के भरण-पोषण करने के लिए पैसे का इंतजाम किया है। दरअसल हाफिज सईद को ग्लोबल टेरेरिस्ट घोषित किया गया है और यूनाइटेड नेशन्स की सख्ती के बाद पाकिस्तान ने उसके खिलाफ एक्शन लिया था। उसे जेल में डालकर उसके सारे अकाउंट फ्रीज कर दिये गए थे। इमरान खान ने इसे आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान का बड़ा एक्शन बताया था लेकिन कुछ ही दिन के बाद हाफिज सईद के साथ पाकिस्तान की हमदर्दी फिर सामने आ गई। 

हाफिज़ सईद को लेकर पाकिस्तान ने यूएन में लेटर लिखा और मानवता के आधार पर ये मांग की कि हाफिज़ के परिवार की खातिर..उसके बैंक अकाउंट को डी फ्रीज कर दिया जाए ताकि वो अपने परिवार के सदस्यों के खर्चे के लिएपैसा निकाल सके। पाकिस्तान की तरफ से कहा गया कि हाफिज सईद अपना घर चलाने वाला इकलौता मेंबर है और उसके जेल जाने के बाद परिवार की देखरेख करनेवाला कोई नहीं..इसलिए उसे हर महीने बैंक अकाउंट से डेढ लाख रुपया निकालने की इजाजत दी जाए। 

पाकिस्तान ने चुपके से अपील फाइल की। यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल की सेक्शन लिस्ट ने 15 अगस्त को इस अपील को मंजूर कर लिया और इस अपील के खिलाफ आपत्ति दर्ज करने के लिए उसी दिन यानी पंद्रह अगस्त का ही वक्त दिया, इसलिए कोई देश इसके खिलाफ आपत्ति दर्ज नहीं करवा पाया और पाकिस्तान की अपील मंजूर हो गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश