1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तानी वायुसेना का जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त

पाकिस्तानी वायुसेना का जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त

 Written By: IANS
 Published : Sep 10, 2015 11:50 am IST,  Updated : Sep 10, 2015 11:50 am IST

कराची: पाकिस्तानी वायुसेना का एक लड़ाकू जेट विमान आज बलूचिस्तान प्रांत के मास्तुंग क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। क्वेटा में सामुंगली एयर बेस पर वायुसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि लड़ाकू जेट विमान नियमित

पाकिस्तानी वायुसेना...- India TV Hindi
पाकिस्तानी वायुसेना का जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त

कराची: पाकिस्तानी वायुसेना का एक लड़ाकू जेट विमान आज बलूचिस्तान प्रांत के मास्तुंग क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। क्वेटा में सामुंगली एयर बेस पर वायुसेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि लड़ाकू जेट विमान नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था कि अचानक इसके इंजन में आग लग गई और यह मास्तुंग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

उन्होंने बताया कि विमान का पायलट उससे सुरक्षित बाहर निकल आया था और इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। प्रवक्ता ने बताया कि वायुसेना मुख्यालय ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और विमान के मलबे को कब्जे में ले लिया गया है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश