1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. दुबई: नाबालिग भारतीय लड़की से छेड़खानी पर पाकिस्तानी को जेल

दुबई: नाबालिग भारतीय लड़की से छेड़खानी पर पाकिस्तानी को जेल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 30, 2016 08:43 am IST,  Updated : Nov 30, 2016 08:43 am IST

एक पाकिस्तानी व्यक्ति को दुबई में एक नाबालिग भारतीय लड़की से छेड़खानी करने के मामले में 6 महीने जेल की सजा सुनाई गई है।

Representative Image | PTI- India TV Hindi
Representative Image | PTI

दुबई: एक पाकिस्तानी व्यक्ति को दुबई में एक नाबालिग भारतीय लड़की से छेड़खानी करने के मामले में 6 महीने जेल की सजा सुनाई गई है। एक मीडिया रिपोर्ट में मंगलवार को इसकी जानकारी दी गई। अदालत ने उसको दुबई से निकालने का भी आदेश दिया।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

खलीज टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 21 वर्षीय यह पाकिस्तानी युवक एक साइट का पर सुपरवाइजर का काम करता है। अदालत ने उसे प्रथम दृष्टया 8 वर्षीय भारतीय लड़की के साथ छेड़छाड़ करने और किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देने का दोषी पाया। यह घटना 29 अगस्त को हुई थी। लड़की ने अपने बयान में बताया कि युवक ने अल रफा में स्थित उनके अपार्टमेंट के बाहर उसे और उसके भाई को छुपम-छुपाई खेलने के लिए कहा। लड़की ने बताया कि जैसे ही मेरा भाई कहीं छिप गया तो युवक मेरे पास आया और मुझे किस करने लगा।

लड़की ने बताया कि युवक के इस व्यवहार से उसको गुस्सा आया और उसने उसे थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी। फॉरेन्सिक रिपोर्ट में भी लड़की के गले पर खरोंच के निशान मिले थे। इससे पहले, पाकिस्तानी नागरिक को छेड़छाड़ और आपराधिक धमकी देने का दोषी नहीं पाया गया था, लेकिन अदालत ने उसे दोषी करार दिया। पाकिस्तानी नागरिक अदालत के इस फैसले के खिलाफ अपील कर सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश