नई दिल्ली: जहां एक तरफ दुनियाभर में लोग भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा से अपनों के खोने का ग़म मना रहैं तो दूसरी तरफ लोग इस पर बेतुके बयान दे रहे हैं। दरअसल, एक पाकिस्तानी राजनेता ने भूकंप और आपदाओं के लिए महिलाओं को जिम्मेदार ठहराया है।
पाकिस्तानी इस्लामी राजनीतिक दल जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने इस्लामाबाद में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि, "भूकंप का कारण जींस पहने वाली महिलाएं हैं।"
फजलुर रहमान ने कहा, भूकंप से लेकर महंगाई तक जो भी मुसीबतें आ रही हैं, वो महिलाओं की बेशर्मी के कारण आ रही है। उन्होंने यह भी कहा, "जो महिला सिर से पांव तक ढकी नहीं रहती है वो अपने देश के लोगों के लिए चलते फिरते हथियार की तरह है। पाकिस्तान के कई शहरों में इस तरह की मिसाइल मौजूद है।"
रहमान ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री और आर्मी चीफ से गुजारिश की है कि, महिलाओं की बेशर्मी के खिलाफ कदम उठाए जाएं और उनके जींस पहनने पर रोक लगाई जाए। रहमान के मुताबिक पाकिस्तान के लोगों की सुरक्षा ताक पर है।
उन्होंने कहा कि, अगर ये महिलाएं पूरे कपड़े पहने और उन्हें हम अपने घरों में ही रखें तो क्या आपको लगता है कि हमारे तालिबानी भाई पाकिस्तान पर हमला करेंगे।