इस्लामाबाद: पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन अगर राष्ट्रीय राजधानी इस्लामाबाद में खुद गाड़ी चलाने का फैसला करते हैं तो उनका चालान नहीं होगा क्योंकि उनका ड्राइविंग लाइसेंस बन गया है। हुसैन का पहले का ड्राइविंग लाइसेंस कराची में बना था जिसकी मियाद खत्म हो गई थी।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हुसैन बुधवार को इस्लामाबाद स्थित यातायात पुलिस कार्यालय खुद गए और अपने लाइसेंस का नवीकरण करवाया। एक पाकिस्तानी अखबार के मुताबिक, कार्यालय पहुंचने पर हुसैन को टोकन नंबर 0441 जारी किया गया और वह सामान्य प्रक्रियाओं का पालन करते हुए आगे बढ़े।
खबर के मुताबिक, उन्होंने जरूरी सवालों के जवाब दिए और फिर लाइसेंस हासिल किया। इस दौरान इस्लामाबाद पुलिस के महानिरीक्षक तारिक मसूद यासीन ने हुसैन को यातायात पुलिस कार्यालय के कामकाज के बारे में जानकारी दी।