1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बेनजीर भुट्टो की हत्या के लिए मुशर्रफ जिम्मेदार हैं: अमेरिकी पत्रकार

बेनजीर भुट्टो की हत्या के लिए मुशर्रफ जिम्मेदार हैं: अमेरिकी पत्रकार

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 18, 2015 10:50 am IST,  Updated : Oct 18, 2015 04:34 pm IST

इस्लामाबाद: अमेरिका के एक शीर्ष पत्रकार ने पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के मामले में अपनी गवाही में कहा कि पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ, बेनजीर की हत्या के लिए

'बेनजीर भुट्टो की...- India TV Hindi
'बेनजीर भुट्टो की हत्या के लिए मुशर्रफ जिम्मेदार हैं'

इस्लामाबाद: अमेरिका के एक शीर्ष पत्रकार ने पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के मामले में अपनी गवाही में कहा कि पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ, बेनजीर की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं, क्योंकि उन्होंने उनको मिल रही जान से मारने की धमकियों के बारे में मुशर्रफ को बताया था।

विदेशी खुफिया एजेंसी ने पकड़ी थी भुट्टो के कत्ल की योजना वाली कॉल

1 अक्टूबर को रिकॉर्ड किए गए चार पन्नों के बयान में अमेरिकी पत्रकार मार्क सीगल ने कहा कि एक खाड़ी देश की खुफिया एजेंसी ने एक कॉल पकड़ी थी, जिसमें भुट्टो को मारने की योजना के बारे में चर्चा की जा रही थी।

पत्रकार का दावा मुशर्रफ के तीन साथी थे योजना में शामिल 

फोन कॉल के मुताबिक, मुशर्रफ के तीन साथी उस योजना का हिस्सा थे। सीगल का बयान रावलपिंडी की आतंकवाद निरोधक अदालत में रिकॉर्ड हुआ है। यह बयान वाशिंगटन में पाकिस्तानी दूतावास से एक वीडिया लिंक के जरिये रिकॉर्ड किया गया।

कत्ल की धमकियों के बारे में बताया था मुशर्ऱफ को

'जियो न्यूज' ने उनके हवाले से कहा कि मुशर्रफ (72) बेनजीर की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं, क्योंकि उन्होंने उनको मिल रही जान से मारने की धमकियों के बारे में मुशर्रफ को बताया था। अमेरिकी पत्रकार ने यह भी बताया कि बेनजीर ने मुशर्रफ से गुजारिश की थी वह एक विदेशी सुरक्षा दल को पाकिस्तान लाने की इजाजत दें। पूर्व राष्ट्रपति ने विदेशी सुरक्षा दल और काले शीशों वाली कार के उनके अनुरोध को खारिज कर दिया था।

हत्या के वक्त बेनज़ीर की सुरक्षा के लिए दिए मोबाइल जैमर नहीं कर रहे थे काम

सीगल ने अपने बयान में कहा कि उन्हें पता चला था कि कारसाज त्रासदी के दौरान बेनजीर की सुरक्षा के लिए दिए मोबाइल जैमर काम नहीं कर रहे थे। गौरतलब है पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर की रावलपिंडी में दिसंबर, 2007 में एक बम हमले में हत्या कर दी गई थी। उस वक्त देश के राष्ट्रपति मुशर्रफ थे। मुशर्रफ के खिलाफ मामले में एक आरोप तय किया गया है, लेकिन पूर्व जनरल ने अपने खिलाफ लगे इल्जामों को खारिज किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश