1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पठानकोट हमले के सिलसिले में 3 छात्र हिरासत में लिए गए

पठानकोट हमले के सिलसिले में 3 छात्र हिरासत में लिए गए

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 14, 2016 07:29 am IST,  Updated : Jan 14, 2016 07:30 am IST

लाहौर: पठानकोट हमला मामले में भारत की तरफ से तीन फोन नंबर मुहैया कराने के बाद पाकिस्तान में तीन छात्रों को हिरासत में लिया गया है जिससे इस मामले में अब तक 31 लोग गिरफ्तार

pathankot- India TV Hindi
pathankot

लाहौर: पठानकोट हमला मामले में भारत की तरफ से तीन फोन नंबर मुहैया कराने के बाद पाकिस्तान में तीन छात्रों को हिरासत में लिया गया है जिससे इस मामले में अब तक 31 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पाकिस्तानी मीडिया ने आज खबर दी, एजेंसियों ने लाहौर यूनिवर्सिटी ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (एलयूएमएस) के छात्र उस्मान सरवर, साहिवाल जिला संस्थान के छात्र साद मुगल और कराची विश्वविद्यालय के छात्र कासिफ जान को हिरासत में लिया है।

भारतीय अधिकारियों द्वारा मुहैया कराए गए फोन नंबर के आधार पर तीनों छात्रों को खुफिया एजेंसियों ने गिरफ्तार किया। इससे पहले पाकिस्तानी अधिकारी कह रहे थे कि जिन फोन नंबर से पाकिस्तान से फोन किए गए वे पाकिस्तान में पंजीकृत नहीं हैं। एक अधिकारी ने बताया, ‘एजेंसियां तीनों छात्रों के जैश ए मोहम्मद से कथित संबंधों की जांच कर रही है।’

एलयूएमएस के अधिकारी डॉ. यासिर हाशमी ने उस्मान सरवर की गिरफ्तारी से इंकार किया है। उन्होंने कहा, सरवर विश्वविद्यालय में है। फोन नंबर सरवर, मुगल और कासिफ के फेसबुक अकाउंट से जुड़े हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश