1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मसूद अजहर की धमकी, मेरी गिरफ्तारी का जश्न नहीं मना सकेगा भारत

मसूद अजहर की धमकी, मेरी गिरफ्तारी का जश्न नहीं मना सकेगा भारत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 02, 2016 12:40 pm IST,  Updated : Feb 02, 2016 12:40 pm IST

पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर हुए आतंकी हमले के आरोपी जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर ने धमकी दी है कि यदि पाकिस्तान ने उसके आतंकी कैंपों पर कार्रवाई की तो गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे।

azhar masood- India TV Hindi
azhar masood

लाहौर: पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन पर हुए आतंकी हमले के आरोपी जैश-ए-मोहम्मद के चीफ मौलाना मसूद अजहर ने धमकी दी है कि यदि पाकिस्तान ने उसके आतंकी कैंपों पर कार्रवाई की तो गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे। जैश की मैग्जीन 'अल-कलाम' में मसूद अजहर ने लिखा है, मैंने मौत से प्यार करने वालों की सेना तैयार की है। हमें जड़ से खत्म करना दुश्मनों के बस की बात नहीं है। मुझे गिरफ्तार किया गया तो यह सेना दुश्मनों को कभी खुश होने का मौका नहीं देगी।

पठानकोट आतंकी हमले के बाद पहली बार मैग्जीन में लेख लिखते हुए मसूद ने पाकिस्तान की सरकार को भी आड़े हाथों लिया। उसने लिखा, वे (पाक सरकार) मस्जिदों, मदरसों और जेहादियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं, जो हमारे ही देश की एकता के खिलाफ है।

अजहर ने पिछले महिने कहा था कि, 'हमारे देश के शासक दुखी हैं कि हमने उनके दोस्तों को परेशान किया। वे चाहते हैं कि कयामत के दिन वे मोदी और वाजपेयी के दोस्तों के रूप में खड़े रहे।'

पठानकोट आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि किसी भी संगठन को पाकिस्तानी की जमीं से भारत के खिलाफ साजिश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश