1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत-पाकिस्तान के बीच शांति केवल कश्मीर मुद्दे के समाधान से: आसिफ

भारत-पाकिस्तान के बीच शांति केवल कश्मीर मुद्दे के समाधान से: आसिफ

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 07, 2017 10:49 am IST,  Updated : Aug 07, 2017 10:49 am IST

पाकिस्तान के नये विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने रविवार को कहा कि कश्मीर मुद्दे के सामाधान के जरिए ही उनके देश और भारत के बीच शांति हासिल हो सकती है।

Khawaja Muhammad Asif- India TV Hindi
Khawaja Muhammad Asif

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के नये विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने रविवार को कहा कि कश्मीर मुद्दे के सामाधान के जरिए ही उनके देश और भारत के बीच शांति हासिल हो सकती है। अपने गृह नगर सियालकोट में मीडिया से रूबरू होते हुये आसिफ ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ अच्छा पड़ोसी रिश्ता चाहता है लेकिन ऐसा तब तक नहीं हो सकता जब तक नयी दिल्ली इसके लिए तैयार नहीं होगी। 

आसिफ ने दावा किया कि कश्मीर के लोग आत्मनिर्णय के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं जो उन्हें संयुक्त राष्ट्र ने अपने संकल्पों के माध्यम से आश्वासन दिया था। 

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों को जनमत संग्रह के अधिकार हासिल करने के लिए लगातार मदद देता रहेगा। 

आसिफ़ ने कहा कि पड़ौसी देशों के सात अच्छे संबंद बनाने और क्षेत्र में शांति कायम करने की पाकिस्तान की इच्छा को उसकी कमज़ोरी नहीं समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छे पड़ौसी होने के नाते भारत और अफ़ग़ानिस्तान को आगे आकर पाकिस्तान की शांति की पहल का सकारात्मक जवाब देना चाहिये और आरोप-प्रत्यारोप का केल बंद करना चाहिये। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश