नई दिल्ली: किसी भी देश जाने के लिए हमें वीजा की जरूरत होती है। एक देश से दूसरे देश जाने के लिए हमें लंबी दूरी का रास्ता तय करना होता है, लेकिन भारत और नेपाल दो ऐसे देश है जहां जाने के लिए कोई लंबी दूरी का रास्ता तय नहीं करना होता है।
इन दोनों देशों में यहां आप टहलते हुए भी जा सकते है भारत से नेपाल जाने के लिए आप आराम से साइकिल में भी जा सकते है। नेपाल की सीमा भारत के कुछ राज्यों को छूती है उनमें से एक बिहार है बिहार के कुछ राज्य इंटरनेशनल सीमा से लगे हुए हैं। यहां पर घर भी ऐसे बने है कि एक घर भारत का है तो इससे सटा हुआ घर नेपाल के क्षेत्र में आता है।
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से भारत और नेपाल के बीच संबंधों में खिचाव चल रहा है। बीते रविवार 13 भारतीय जवानों को गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
दोनों देशों के लोगों को एक दूसरे के देश में आने के लिए किसी भी तरह की सरकारी अनुमति की आवश्यकता नहीं है लेकिन फिर भी दोनों देशों की सरकार ने सीमा पर पुलिस को तैनात किया हुआ है। यहां सीमा पर ही कईं दुकानें है और खरीदारी करने के लिए लोग एक-दूसरे की सीमा में आते है।
नेपाल में सरकार ने नया संविधान लागू किया है। जिसके कारण वहां का मधेशी समुदाय (मूल रूप से बिहारी या यूपी के लोग) उचित प्रतिनिधित्व की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है।