1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मुख्य न्यायमूर्ति के किडनैप बेटे का सुराग देने वाले को मिलेंगे 1 करोड़

मुख्य न्यायमूर्ति के किडनैप बेटे का सुराग देने वाले को मिलेंगे 1 करोड़

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 23, 2016 08:56 am IST,  Updated : Jun 23, 2016 08:56 am IST

पाकिस्तान की सिंध सरकार ने प्रदेश के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति के अपहृत पुत्र को सुरक्षित बरामद करने में मददगार साबित होने वाली जानकारी देने वाले को एक करोड़ रुपए का नगद इनाम देने का ऐलान किया है।

Pakistan
- India TV Hindi
Pakistan

कराची: पाकिस्तान की सिंध सरकार ने प्रदेश के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति के अपहृत पुत्र को सुरक्षित बरामद करने में मददगार साबित होने वाली जानकारी देने वाले को एक करोड़ रुपए का नगद इनाम देने का ऐलान किया है। दक्षिणी सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री सैयद क़ैम अली शाह ने पुलिस, पैरामिलिट्री रेंजरों और सरकार के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक करने के बाद इनाम का ऐलान किया।

शाह ने कहा मैं उस व्यक्ति को एक करोड़ रुपए का नगद इनाम देने का ऐलान करता हूं जो यह जानकारी देगा कि ओवैस (सज्जाद) शाह (सिंध के मुख्य न्यायमूर्ति के पुत्र) को कहां रखा गया है, या उसकी बरामदगी अथवा दोषियों की गिरफ्तारी में मददगार साबित होने वाला सुराग देगा। मुख्य न्यायमूर्ति के पुत्र के अपहरणकर्ताओं के बारे में सुराग देने वाले को इनाम देने के इस ऐलान से कुछ घंटे पहले पाकिस्तान के प्रख्यात सूफी कव्वाल अमजद साबरी को तालिबान के उग्रवादियों ने मार डाला।

उग्रवादियों ने यहां लक्षित आतंकी हमले के तहत साबरी के सिर में गोली मार कर उनकी हत्या की। शाह ने कहा कि लगता है कि कराची में ऐसे समय पर अशांति और असुरक्षा उत्पन्न करने की सुनियोजित साजिश की जा रही है जब बाजारों और खरीददारी वाले इलाकों में आगामी ईद पर्व की वजह से देर रात तक भीड़ रहती है। एक बयान में उन्होंने कहा मैं इस साजिश को सफल नहीं होने दूंगा और षड्यंत्रकारियों तथा आतंकवादियों को सख्ती से कुचल दिया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश