1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मुशर्रफ ने भारत के खिलाफ उगला जहर, शिवसेना को बताया आतंकी संगठन

मुशर्रफ ने भारत के खिलाफ उगला जहर, शिवसेना को बताया आतंकी संगठन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 04, 2015 11:36 pm IST,  Updated : Dec 04, 2015 11:38 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ ने एक बार फिर भारत के खिलाफ ज़हर उगला है। दुनिया टीवी पर परवेज़ मुशर्रफ ने भारत के खिलाफ भड़काऊ इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत

Pervez musharraf - India TV Hindi
Pervez musharraf

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ ने एक बार फिर भारत के खिलाफ ज़हर उगला है। दुनिया टीवी पर परवेज़ मुशर्रफ ने भारत के खिलाफ भड़काऊ इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को भारत को आंखें दिखाकर बात करनी चाहिए। वहीं, शिवसेना को आतंकी संगठन करार देकर उस पर बैन लगाने की बात कही।

शिवसेना को उग्रवादी संगठन बताते हुए मुशर्रफ ने कहा कि शिवसेना हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ बयान देती है। इसे आतंकी संगठन घोषित कर देना चाहिए। इतना ही नहीं उन्होंने शिवसेना पर बैन की मांग भी की।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में हाल में भी शिवसेना को आतंकी संगठन घोषित करने की मांग हो चुकी है।

मुशर्रफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना उन पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘एक प्रधानमंत्री आए हैं, उनको पाकिस्तान और मुसलमानों के साथ पता नहीं क्या परेशानी है।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश