1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश में बम विस्फोट, 9 घायल

बांग्लादेश में बम विस्फोट, 9 घायल

 Written By: IANS
 Published : Mar 22, 2015 07:23 pm IST,  Updated : Mar 24, 2015 06:21 pm IST

ढाका: बांग्लादेश में विपक्ष द्वारा आहूत बंद से पूर्व हुए एक पेट्रोल बम हमले में कम से कम नौ लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के

- India TV Hindi

ढाका: बांग्लादेश में विपक्ष द्वारा आहूत बंद से पूर्व हुए एक पेट्रोल बम हमले में कम से कम नौ लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी 'सिन्हुआ' के अनुसार, पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने बांग्लादेश के मागुरा जिले में एक ट्रक पर पेट्रोल बम फेंके, जिसमें नौ लोग जख्मी हो गए।

यह हमला शनिवार रात हुआ। इससे कुछ घंटे पहले ही पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के नेतृत्व में 20 विपक्षी पार्टियों के गठबंधन ने देश भर में 72 घंटे के बंद की घोषणा की थी। यह बंद रविवार सुबह शुरू हुई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नौ घायल व्यक्तियों में से पांच की हालत गंभीर है और उन्हें ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है।

इसके पहले गुरुवार को गंभीर रूप से झुलसे एक व्यक्ति की शनिवार मौत हो गई। इसके साथ ही यहां जनवरी से शुरू राजनीतिक हिंसा की आग में मरने वालों की संख्या 89 हो गई है, जबकि एक हजार से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

बांग्लादेश में विपक्षी पार्टी ने एक गैर दलीय सरकार के अधीन जल्द से जल्द दोबारा चुनाव कराने की मांग को लेकर पांच जनवरी से ही देश भर में चक्काजाम आंदोलन शुरू कर रखा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश