1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस देश के राष्ट्रपति ने मेयर रहते हुए की कईं अपराधियों की हत्या

इस देश के राष्ट्रपति ने मेयर रहते हुए की कईं अपराधियों की हत्या

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 14, 2016 12:41 pm IST,  Updated : Dec 14, 2016 12:41 pm IST

मनीला: फिलीपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेरते ने कहा है कि जब वह दक्षिणी शहर के मेयर थे, तब पुलिस के सामने मिसाल कायम करने के लिए उन्होंने खुद संदिग्ध अपराधियों की हत्या की थी। दुतेरते

philippines president rodrigo duterte says he personally...- India TV Hindi
philippines president rodrigo duterte says he personally killed criminals

मनीला: फिलीपीन के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेरते ने कहा है कि जब वह दक्षिणी शहर के मेयर थे, तब पुलिस के सामने मिसाल कायम करने के लिए उन्होंने खुद संदिग्ध अपराधियों की हत्या की थी। दुतेरते ने ये टिप्पणियां सोमवार रात को उद्योगपतियों के समक्ष दिए एक भाषण में कीं। यहां वह अवैध नशीले पदार्थों के उन्मूलन के अपने अभियान पर चर्चा कर रहे थे। दुतेरते के 30 जून को राष्ट्रपति बनने के बाद से अब तक इस अभियान के तहत पुलिस और अग्यात हमलावरों ने हजारों लोगों की हत्या की है।

 

मौजूदा आपराधिक युद्ध के दौरान पुलिस द्वारा संदिग्धों को मारे जाने के मुद्दे पर बोलने के बाद दुतेरते ने कहा कि जब वह दक्षिणी शहर दवाओ के मेयर थे, तब उन्होंने ऐसे ही प्रयासों का नेतृत्व किया था। इस बड़े शहर पर उन्होंने लगभग 20 साल तक शासन किया था। फिलीपीन के राष्ट्रपति भवन में भाषण देते हुए दुतेरते ने कहा, दवाओ में मैं इसे खुद अंजाम दिया करता था। मैं ऐसा पुलिस को यह दिखाने के लिए करता था कि जब मैं इसे कर सकता हूं तो आप क्यों नहीं कर सकते?

उन्होंने कहा, मैं मोटरसाइकिल पर बैठकर दवाओ में जाता था और सड़कों पर गश्त करता था और विवादों को खोजता था। मैं वाकई विवादों की तलाश में रहता था ताकि मैं किसी की हत्या कर सकूं। दुतेरते ने अपनी अपराध-रोधी क्रूर तरकीबों के लिए मानवाधिकार समूहों और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा की जाने वाली उनकी आलोचना का भी जवाब दिया और अपनी कार्रवाई को जारी रखने का संकल्प लिया। उन्होंने अंग्रेजी में कहा, यदि वे कहते हैं कि मैं मानवाधिकारों की वजह से और ओबामा समेत लोगों के डर से अभियान को रोक दूंगा, तो माफ कीजिएगा, मैं ऐसा नहीं करने वाला।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश