1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. यात्रियों के बिना पाकिस्तान की एयरलाइन ने भरी 46 उड़ानें, हुआ भारी घाटा: ऑडिट रिपोर्ट

यात्रियों के बिना पाकिस्तान की एयरलाइन ने भरी 46 उड़ानें, हुआ भारी घाटा: ऑडिट रिपोर्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 21, 2019 05:01 pm IST,  Updated : Sep 21, 2019 05:01 pm IST

नकदी से संकट से गुजर रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) ने 2016-17 में बिना किसी यात्री के 46 उड़ानों का परिचालन किया। इससे एयरलाइंस को 11 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है।

PIA operates 46 flights without passengers: Audit report- India TV Hindi
PIA operates 46 flights without passengers: Audit report

इस्लामाबाद: नकदी से संकट से गुजर रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) ने 2016-17 में बिना किसी यात्री के 46 उड़ानों का परिचालन किया। इससे एयरलाइंस को 11 लाख अमेरिकी डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है। एक मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है।

जियो टीवी के मुताबिक एक ऑडिट रिपोर्ट में इन आंकड़ों का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस्लामाबाद से खाली उड़ानों की वजह से एयरलाइन को भारी घाटा उठाना पड़ा। खबर के मुताबिक पीआईए ने 2016 से 2017 के दौरान खाली उड़ाने भरी हैं।

इसमें कहा गया कि एयरलाइन को 11 लाख अमेरिकी डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है और प्रशासन को इसकी जानकारी दिए जाने के बाद भी कोई जांच शुरू नहीं हुई। ऑडिट रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इसके अलावा 36 हज उड़ानें भी बिना किसी यात्रियों के हुईं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश