1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: PIA के पायलट ने 'खराब' प्लेन उड़ाने से इनकार किया

पाकिस्तान: PIA के पायलट ने 'खराब' प्लेन उड़ाने से इनकार किया

 Written By: IANS
 Published : Dec 09, 2016 02:59 pm IST,  Updated : Dec 09, 2016 02:59 pm IST

पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के एक पायलट ने प्लेन के 'इंजन में खराबी' का हवाला देते हुए उसे उड़ाने से इनकार कर दिया।

PIA- India TV Hindi
PIA

इस्लामाबाद: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) के एक पायलट ने प्लेन के 'इंजन में खराबी' का हवाला देते हुए उसे उड़ाने से इनकार कर दिया। विमान को कराची के जिन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से सिंध प्रांत के पुरातात्विक स्थल मोहनजोदड़ो के लिए उड़ान भरनी थी।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एक पाकिस्तानी टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, पायलट ने पाकिस्तान में बुधवार को हुई विमान दुर्घटना के एक दिन बाद गुरुवार को एटीआर-42 विमान उड़ाने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि इसके 'एक इंजन में खराबी' है।

पाकिस्तान में बुधवार को जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था, वह भी ATR-42 ही था। इस हादसे में 48 लोगों की जान चली गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश