1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान एयरलाइंस का विमान क्रैश, सिंगर जुनैद जमशेद समेत 47 की मौत

पाकिस्तान एयरलाइंस का विमान क्रैश, सिंगर जुनैद जमशेद समेत 47 की मौत

 Written By: IANS
 Published : Dec 07, 2016 10:47 pm IST,  Updated : Dec 07, 2016 10:55 pm IST

इस्लामाबाद: घरेलू उड़ान पर चितराल से इस्लामाबाद जा रहा पाकिस्तान का एक विमान बुधवार को एबटाबाद के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी 47 लोगों की हादसे में मौत हो गई है। डॉन

pakistan plane crash- India TV Hindi
pakistan plane crash

इस्लामाबाद: घरेलू उड़ान पर चितराल से इस्लामाबाद जा रहा पाकिस्तान का एक विमान बुधवार को एबटाबाद के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार सभी 47 लोगों की हादसे में मौत हो गई है। डॉन समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने विमान में सवार सभी 47 लोगों के मरने की पुष्टि की है। विमान के मलबे से 36 शवों को निकाला जा चुका है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

सरकारी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) द्वारा संचालित इस छोटे विमान पीके-661 में सवार यात्रियों में जाने माने पॉप गायक से इस्लामी धर्म प्रचारक बने जुनैद जमशेद भी शामिल थे। पीआईए के प्रवक्ता दानियल गिलानी ने कहा कि विमान हादसे में मरने वालों में तीन विदेशी, दो बच्चे, चालक दल के पांच सदस्य व नौ महिलाएं भी शामिल हैं।

विमान ने चितराल से स्थानीय समयानुसार अपराह्न् 3.30 बजे उड़ान भरी और उसे इस्लामाबाद के बेनजीर भुट्टो अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 4.40 बजे उतरना था। लेकिन, विमान से की गई एक 'डिस्ट्रेस काल' के बाद यह एबटाबाद के पास हवेलियान में हादसे का शिकार हो गया। 'डान' ने वैश्विक विमानन प्रहरी एविएशन हेराल्ड के हवाले से कहा कि विमान एबटाबाद के निकट इंजन में दिक्कत की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हुआ। लेकिन, पीआईए ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

जुनैद बीते कई दिनों से चितराल गए हुए थे। जुनैद ने अपने ट्विटर अकाउंट से चितराल की कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की थीं।

एक सरकारी अधिकारी ताज मुहम्मद ने कहा कि शवों की ऐसी हालत है कि उनकी शिनाख्त करना नामुमकिन है। वे बुरी तरह से जले हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विमान पहले पहाड़ से टकराया और फिर गिरकर धू-धू कर जल उठा। पहाड़ी इलाका होने की वजह से राहत व बचाव के काम में बाधा पड़ी है। रात होने और बेहद ठंड से इस पर असर पड़ा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश