1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. G-20 में पाक पर बरसे मोदी, कहा- दक्षिण एशिया का एक देश हमारे क्षेत्र में आतंक फैला रहा है

G-20 में पाक पर बरसे मोदी, कहा- दक्षिण एशिया का एक देश हमारे क्षेत्र में आतंक फैला रहा है

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 05, 2016 04:42 pm IST,  Updated : Sep 05, 2016 07:08 pm IST

हांगझू (चीन): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए उसे दक्षिण एशिया में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदार ठहराया। मोदी ने पाकिस्तान के बारे में यह कड़ी टिप्पणी

pm modi- India TV Hindi
pm modi

हांगझू (चीन): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को जी-20 के सदस्य देशों को बताया कि पाकिस्तान किस तरह दक्षिण एशिया में आतंकवाद फैला रहा है और आतंकवाद को राज्य की नीति के एक औजार के रूप में इस्तेमाल कर रहा है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

मोदी ने इस समूह से अपील भी की कि आतंकवाद के समर्थकों को अलग-थलग किया जाए और उनपर प्रतिबंध लगाया जाए। भारत ने दो दिवसीय जी-20 शिखर सम्मेलन के विभिन्न सत्रों में आतंकवाद के मुद्दे को उठाया है। मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से कहा कि आतंकवाद की समस्या किस तरह क्षेत्र को कुप्रभावित कर रही है।

मोदी ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर कहा, "कुछ ऐसे देश हैं, जो इसे राज्य की नीति के एक औजार के रूप में इस्तेमाल करते हैं। दक्षिण एशिया में एक मात्र देश हमारे क्षेत्र में आतंकी एजेंटों को फैला रहा है।" पाकिस्तान के साथ भारत के संबंध उस समय अधिक बिगड़ गए, जब उसने जम्मू एवं कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादी बुरहान वानी को शहीद घोषित कर दिया।

मोदी ने जी-20 के अंतित सत्र में कहा, "हमारे लिए कोई आतंकवादी, सिर्फ आतंकवादी है।" प्रधानमंत्री ने कहा कि हिंसा और आतंक की पनपती ताकतों ने एक बुनियादी चुनौती खड़ी कर दी है। मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आग्रह किया कि आतंकवाद के खिलाफ एकसाथ मिलकर कार्रवाई किया जाए। उन्होंने कहा, "भारत की नीति आतंकवाद को कत्तई बर्दाश्त न करने की है। क्योंकि इससे कम कुछ भी पर्याप्त नहीं है।"

मोदी ने शी के साथ अपनी मुलाकात के दौरान पाकिस्तान के अशांत क्षेत्रों -गिलगिट-बाल्टिस्तान और पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर- से पैदा हो रहे आतंकवाद को लेकर चिंता जाहिर की, जहां चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारा आने वाला है।

देखिए तस्वीरें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश