1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पीएम मोदी का सिंगापुर में औपचारिक स्वागत, राष्ट्रपति से मिले

पीएम मोदी का सिंगापुर में औपचारिक स्वागत, राष्ट्रपति से मिले

 Written By: IANS
 Published : Nov 24, 2015 10:02 am IST,  Updated : Nov 24, 2015 10:04 am IST

सिंगापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिंगापुर में अपने भव्य स्वागत के बाद यहां के राष्ट्रपति टोनी तान केंग याम से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने इस बाबत ट्विटर पर

पीएम मोदी का सिंगापुर...- India TV Hindi
पीएम मोदी का सिंगापुर में औपचारिक स्वागत

सिंगापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिंगापुर में अपने भव्य स्वागत के बाद यहां के राष्ट्रपति टोनी तान केंग याम से मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने इस बाबत ट्विटर पर लिखा, "शीर्ष व्यक्ति से मिलकर शुरुआत की। प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर के राष्ट्रपति टोनी तान केंग याम से मुलाकात की।"

टोनी तान केंग याम ने इस साल की शुरुआत में भारत दौरा किया था।

स्वरूप ने सुबह में सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सेन लुंग के साथ मोदी की तस्वीरों को साझा करते हुए ट्वीट किया, "इस्ताना में औपचारिक स्वागत। सिंगापुर के राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी भरा स्वागत।"

मोदी ने अपने सिंगापुर दौरे के दूसरे और अंतिम दिन की शुरुआत देश के अग्रणी कारोबारियों के साथ नाश्ते पर मुलाकात से की।

स्वरूप ने ट्विटर पर लिखा, "नाश्ते के साथ दिन की शुरुआत। प्रधानमंत्री मोदी ने सिंगापुर के अग्रणी नेताओं और कारोबारियों के साथ सुबह बैठक की।"

मोदी सोमवार को मलेशिया से सिंगापुर पहुंचे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश