लाहौर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाहौर में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से मुलाकात की। उनकी यह मुलाकात ऐतिहासिक है क्योंकि पीएम मोदी और नवाज शरीफ के बीच पाकिस्तान में यह पहली मुलाकात है।
मोदी अलामा इकबाल अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर जैसे ही भारतीय वायुसेना के विमान से नीचे उतरे, पीएम नवाज शरीफ ने उनकी अगवानी की। शरीफ ने गर्मजोशी से उन्हें गले लगाया। मोदी ने शरीफ को जन्मदिन की बधाई दी।
2004 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के पाकिस्तान दौरे पर जाने के बाद पाक दौरा करने वाले मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं।
मोदी का नवाज से मुलाकात करने का अचानक लिया गया यह निर्णय उनके द्वारा अफगानिस्तान में आतंकवाद फैलाने व भारत-अफगानिस्तान संबंधों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने का दावा करने के कुछ देर बाद आया है। मोदी ने काबुल में अफगानिस्तान की संसद को संबोधित किया।
मोदी की घोषणा के बाद भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट किया, "पड़ोसी से ऐसे ही रिश्ते होने चाहिए।" सुषमा द्वारा इस महीने की शुरुआत में इस्लामाबाद के दौरे के दौरान भारत व पाकिस्तान के बीच व्यापक तौर पर द्विपक्षीय वार्ता शुरू करने के फैसले के बाद मोदी का लाहौर दौरा हो रहा है।
मोदी और शरीफ ने इससे पहले पेरिस में 30 नवंबर को जलवायु परिवर्तन पर हुए शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात की थी।