1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मोदी का चीन में आधिकारिक स्वागत, ली से हुई बातचीत

मोदी का चीन में आधिकारिक स्वागत, ली से हुई बातचीत

 Written By: IANS
 Published : May 15, 2015 10:15 am IST,  Updated : May 15, 2015 02:42 pm IST

बीजिंग: चीन की तीन दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को शियान शहर पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रवार को देश की राजधानी बीजिंग में एक भव्य समारोह में औपचारिक स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का

मोदी का चीन में...- India TV Hindi
मोदी का चीन में आधिकारिक स्वागत, ली से हुई बातचीत

बीजिंग: चीन की तीन दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को शियान शहर पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रवार को देश की राजधानी बीजिंग में एक भव्य समारोह में औपचारिक स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का आयोजन 'द ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल' में किया गया था।

इसके बाद उन्होंने चीन के प्रधानमंत्री ली केचियांग के साथ वार्ता भी की। प्रधानमंत्री गुरुवार रात शियान से यहां पहुंचे। यहां शुक्रवार को आधिकारिक स्वागत के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने ली के साथ वार्ता की।

दोनों पक्षों ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता शुरू की है, जिसके बाद दोनों पक्ष व्यापार एवं निवेश सहित कई समझौतों पर हस्ताक्षर की घोषणा कर सकते हैं।

मोदी ने गुरुवार को शियान में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ शिखर वार्ता की थी, जिस दौरान सीमा मुद्दों, व्यापार असंतुलन तथा पाकिस्तान में चीनी निवेश पर बातचीत की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश