1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सिंगापुर आर्थिक मामलों में एशिया का शेर: मोदी

सिंगापुर आर्थिक मामलों में एशिया का शेर: मोदी

 Written By: IANS
 Published : Nov 24, 2015 03:54 pm IST,  Updated : Nov 24, 2015 03:54 pm IST

सिंगापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग द्वारा उनके सम्मान में दिए गए दोपहर भोज के मौके पर कहा कि आर्थिक मामलों में सिंगापुर एशिया का शेर है। अपने

सिंगापुर आर्थिक...- India TV Hindi
सिंगापुर आर्थिक मामलों में एशिया का शेर: मोदी

सिंगापुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग द्वारा उनके सम्मान में दिए गए दोपहर भोज के मौके पर कहा कि आर्थिक मामलों में सिंगापुर एशिया का शेर है।

अपने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन मोदी ने अपने एक संबोधन में कहा, "एशियाटिक शेर केवल गुजरात में मिल सकता है, लेकिन एशिया का आर्थिक शेर यहां सिंगापुर में है।"

मोदी ने भारत और सिंगापुर के बीच द्विपक्षीय रिश्तों को भी सलाम किया। मोदी ने कहा, "सिंगापुर भारत के बदलाव में लगभग हर क्षेत्र में साझेदार है।"

भारत और सिंगापुर ने मंगलवार को सामरिक साझेदारी और विभिन्न क्षेत्रों में नौ समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्विटर के जरिए कहा कि दोनों प्रधानमंत्रियों ने दोनों देशों की संस्कृतियों के महत्व को रेखांकित किया और अधिक प्रदर्शनियां, आदान-प्रदान और परस्पर बातचीत को प्रोत्साहित किया।

प्रवक्ता के मुताबिक, मोदी और ली ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खासतौर पर अंतरिक्ष, जैविक चिकित्सा और आयुर्वेद के क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए साझा लाभ की भी बात की।

दोनों प्रधानमंत्रियों ने दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के प्रतीक के तौर पर भारत के राष्ट्रपति भवन और सिंगापुर के राष्ट्रपति निवास इस्ताना के चित्र वाले दो डाक टिकट भी जारी किए।

इस्ताना में मंगलवार सुबह मोदी का औपचारिक रूप से स्वागत भी किया गया, जिसके बाद उन्होंने सिंगापुर के राष्ट्रपति टोनी केंग याम और 'एमेरिट्स सीनियर मिनिस्टर' गोह चोक टोंग से भी मुलाकात की। मोदी सोमवार को मलेशिया से सिंगापुर पहुंचे थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश