1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. वॉशिंगटन में अगले महीने हो सकती है मोदी-नवाज की मुलाकात

वॉशिंगटन में अगले महीने हो सकती है मोदी-नवाज की मुलाकात

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 19, 2016 11:03 am IST,  Updated : Feb 19, 2016 11:03 am IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले महीने अमेरिका में अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की मेजबानी में परमाणु शिखर सम्मेलन से इतर शरीफ और मोदी की मुलाकात हो सकती है।

modi nawaz- India TV Hindi
modi nawaz

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ अगले महीने अमेरिका में अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा की मेजबानी में परमाणु शिखर सम्मेलन से इतर शरीफ और मोदी की मुलाकात हो सकती है। एक राजनयिक सूत्र ने समाचारपत्र 'डॉन' को बताया कि शरीफ और मोदी दोनों ने परमाणु सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ओबामा के निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। वाशिंगटन में 31 मार्च और एक अप्रैल को होने वाले इस सम्मेलन की मेजबानी ओबामा करेंगे।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "दोनों नेताओं की मुलाकात की प्रबल उम्मीदें हैं लेकिन आप भारत-पाकिस्तान वार्ता का इतिहास जानते हैं। इस तरह के कार्यक्रमों के बारे में कुछ भी सुनिश्चित नहीं होता।" यह पहली बार है कि भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री दोनों ही परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

डॉन अखबार ने विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के हवाले से लिखा है, मोदी और नवाज के मुलाकात की संभावना बहुत अधिक हैं। हालांकि इस बीच किसी भी अप्रिय घटना के कारण मुलाकात टलने की आशंका से भी इनकार नहीं कर रहे अधिकारी। ये पहली बार मौका होगा जब 2010 में राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा शुरू किए गए परमाणु सम्मेलन में दोनों देशों के प्रधानमंत्री हिस्सा ले रहे हों।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश