1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अविजीत रॉय हत्याकांड के मुख्य संदिग्ध को पुलिस ने मार गिराया

अविजीत रॉय हत्याकांड के मुख्य संदिग्ध को पुलिस ने मार गिराया

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 19, 2016 04:44 pm IST,  Updated : Jun 19, 2016 04:45 pm IST

ढाका: बांग्लादेश की पुलिस ने आज उस चरमपंथी को मार गिराया जिस पर धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगरों की हत्या का आरोप था और उसके सिर पर पांच लाख टका का इनाम रखा गया था। मुस्लिम बहुल बांग्लादेश

avijit roy- India TV Hindi
avijit roy

ढाका: बांग्लादेश की पुलिस ने आज उस चरमपंथी को मार गिराया जिस पर धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगरों की हत्या का आरोप था और उसके सिर पर पांच लाख टका का इनाम रखा गया था। मुस्लिम बहुल बांग्लादेश में हाल के महीने में धर्मनिरपेक्ष लेखकों और अल्संख्यक समुदाय को निशाना बनाकर कई निर्मम हत्याएं की गई हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘हमने पाया कि अंसरूल्ला बांग्ला टीम का सदस्य था और उन छह चरमपंथियों में शामिल था जिनके सिर पर पांच लाख टका का इनाम रखा गया था।’ पुलिस की सूची में उसका नाम शरीफुल या शरीफ है, लेकिन पहले उसने साकिब उर्फ सालेह उर्फ आरिफ उर्फ हदी-1 जैसे नामों का इस्तेमाल किया। वह आज तड़के ढाका में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया।

अधिकारी ने बताया कि शरीफ बांग्लादेश मूल के अमेरिकी विज्ञान लेखक एवं ब्लॉगर अविजीत रॉय की हत्या के मामले में वांछित था। पिछले साल फरवरी महीने में उस वक्त उनकी हत्या की गई थी जब वह ढाका पुस्तक मेले से लौट रहे थे। माना जाता है कि शरीफ एक और ब्लॉगर निलादरी की हत्या में भी शामिल था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश