1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: हत्या के मामले में लापरवाही के लिए पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

पाकिस्तान: हत्या के मामले में लापरवाही के लिए पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 03, 2016 02:59 pm IST,  Updated : Sep 03, 2016 03:02 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश महिला की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के कारण एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। पाकिस्तान के एक अधिकारी

pakistan- India TV Hindi
pakistan

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश महिला की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के कारण एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। पाकिस्तान के एक अधिकारी ने बताया कि लाहौर से करीब 230 किमी दूर धोक पंडोरी गांव की निवासी 28 वर्षीय सामिया शाहिद अपने बीमार पिता को देखने के लिए जुलाई में मध्य में दुबई से पाकिस्तान आई थी। इसके बाद 20 जुलाई को वह मृत पायी गयी थी। साहिला के पिता ने हृदयगति रुकने के कारण उसकी मौत होने का दावा किया था।

हालांकि साहिला की मौत का संज्ञान नहीं लिया गया लेकिन ब्रिटिश सांसद नाज शाह ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को एक चिट्ठी लिखी और उसकी मौत को झूठी सम्मान के कारण की गई हत्या बताया। इसके बाद उप महानिरीक्षक (DIG) अबु बाकर खुदा बख्श के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय जांच की गयी। जांच में साहिला की मौत को हत्या पाया गया।

जांच के बाद डीआईजी ने अपने काम में लापरवाही बरतने के लिए थाना प्रभारी (SHO) अकील अब्बास के खिलाफ कार्रवाई करने को भी कहा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि डीआईजी की सिफारिश के बाद विभागीय कार्रवाई के तहत कल अब्बास के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया, जिसके बाद उन्हें कल उन्हें गिरफ्तार करके मंगल पुलिस स्टेशन के लाक-अप में बंद कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि सामिया के पूर्व पति शकील और उसके पिता चौधरी शाहिद इस हत्या के आरोप में पहले से ही पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शकील ने गला घोंटकर साहिला की हत्या करने की बात कबूल ली है, क्योंकि उसने अपनी मर्जी से किसी दूसरे व्यक्ति से शादी कर ली थी। शकील रिश्ते में साहिला का चचेरा भाई भी था। सामिया के दूसरे पति सैयद मुख्तार काजिम ने पुलिस को बताया कि पत्नी के परिवारवालों ने ही उसकी हत्या की है क्योंकि उसने अपने पिता की मर्जी के बगैर उससे शादी की थी।

काजिम और सामिया दोनों ब्रिटिश-पाकिस्तानी नागरिक थे। उन्होंने दो साल पहले शादी की थी और इस समय दुबई में रह रहे थे। ब्रैडफोर्ड की सौन्दर्य चिकित्सक ने बताया कि पहले सामिया की शादी उसके चचेरे भाई शकील से हुयी थी, लेकिन मई 2014 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उसने काजिम से शादी कर ली। हालांकि बीबीसी की खबर के बाद हत्या के इस मामले में नया मोड़ आ गया है। बीबीसी ने अपनी रपट में सामिया की हत्या के पहले उससे बलात्कार की आशंका जताई है। पाकिस्तानी पुलिस ने बीबीसी की इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश