1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कंदील हत्याकांड की जांच कर रहा पुलिसकर्मी निलंबित, महिला अधिकारी नियुक्त

कंदील हत्याकांड की जांच कर रहा पुलिसकर्मी निलंबित, महिला अधिकारी नियुक्त

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 20, 2016 06:00 pm IST,  Updated : Jul 20, 2016 06:00 pm IST

कंदील बलोच की हत्या की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी को लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है और जांच के काम को पूरा करने के लिए एक महिला निरीक्षक को तैनात किया गया है।

Qandeel Baloch- India TV Hindi
Qandeel Baloch

लाहौर: पाकिस्तानी सोशल मीडिया की चर्चित मॉडल कंदील बलोच की हत्या की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी को लापरवाही के चलते निलंबित कर दिया गया है और जांच के काम को पूरा करने के लिए एक महिला निरीक्षक को तैनात किया गया है।

मुल्तान शहर के पुलिस अधिकारी अजहर इकराम ने बताया कि कंदील की हत्या की जांच कर रहे पुलिस निरीक्षक इलियास हैदर के स्थान पर आतिया जाफरी को लाया गया है जो हत्या, बलात्कार और तेजाब हमलों के मामलों में पारदर्शी जांच करने के लिए मशहूर हैं।

केंद्रीय पुलिस अधिकारी अजहर अकरम ने इस मामले की जांच में कोताही बरत रहे दो जांंच अधिकारियो को निलंबित करने के बाद आतिया को तैनात किया गया है।

मीडिया की खबरों के अनुसार हैदर मुफ्ती अब्दुल कावी के प्रति नरमी बरतते और पक्ष लेते पाए गए। कंदील के साथ वीडियो में नजर आने के बाद मुफ्ती को रूअत-ए-हिलाल कमेटी के शीर्ष पद से हटा दिया गया था।

बीते 15 जुलाई को कंदील के भाई वसीम ने परिवार की इज्जत के नाम पर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश