ताईवान: हिंदुस्तान के राजनेता संसद में अपनी दावेदारी पेश करने के लिए चुनाव प्रचार के दौरान तरह तरह के हथकंडे अपनाते हैं, लेकिन ताईवान के संसदीय चुनाव में एक राजनेता अपनी दावेदारी पेश करने के लिए आग के गोले के भीतर से गुजर गया। यह खतरनाक स्टंट उसने इसलिए किया ताकि वो जनता को जता सके कि वो अपनी दावेदारी को लेकर कितना दृढ़प्रतिज्ञ है। एक खास जगह पर अपने समर्थकों के सामने इस राजनेता ने यह स्टंट करके दिखलाया।
चेन माओ चिया नामक राजनेता ने अपने समर्थकों की मौजूदगी में यह स्टंट करके दिखलाया। माओ एक बार नहीं बल्कि तीन बार आग के गोले से गुजरे। हर बार उन्होंने अपने समर्थकों के सामने झुककर उनका अभिवादन भी स्वीकार किया। वहीं समर्थकों ने भी ताली बजाकर माओ का हौसला बढ़ाने की कोशिश की। माओ ताईवान के जिनझुआंग जिले से अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। आपको बता दें कि ताइवान में अगले साल चुनाव होने हैं।
नेता जी ने अपने इस स्टंट को दिखाने के लिए अपने पुराने स्कूल जिंताई हाईस्कूल को चुना। माओं ने अपने समर्थकों के सामने यह जताने की कोशिश की कि वो सीट पाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। मिस्टर माओ चिया ताईवान की सत्तारूढ़ पार्टी कोमिंतांग (KMT) के प्रतिनिधि हैं। ताईवान में अगल साल राष्ट्रपति चुनाव होने हैं और इस चुनाव में लोग विपक्षी डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी के लिए दावा ठोक रहे हैं। इस पार्टी की चेयरमैन ताई इंग वेन हैं। अगर वो चुनाव जीतती है तो वो इस देश की पहली महिला होंगी जो देश के इतने बड़े पद को संभालेंगी।