1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. प्रणब ने चीन के निवेशकों को दिया आमंत्रण, कहा- मिलेगा अनुकूल वातावरण

प्रणब ने चीन के निवेशकों को दिया आमंत्रण, कहा- मिलेगा अनुकूल वातावरण

 Written By: Bhasha
 Published : May 25, 2016 11:32 am IST,  Updated : May 25, 2016 11:32 am IST

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपनी चीन की 4 दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन भारत-चीन व्यापार मंच की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, हम भारत में आपके निवेश को मुनाफे वाला बनाने में मदद करेंगे।

pranab mukherjee- India TV Hindi
pranab mukherjee

ग्वांगझू: भारत ने आज चीन के निवेशकों को अनुकूल वातावरण का भरोसा दिलाते हुए उन्हें सरकार के 'मेक इन इंडिया' और अन्य प्रमुख कार्यक्रमों में भागीदारी के लिए आमंत्रित किया है। इससे द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपनी चीन की 4 दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन भारत-चीन व्यापार मंच की बैठक को संबोधित करते हुए कहा, हम भारत में आपके निवेश को मुनाफे वाला बनाने में मदद करेंगे। हमें निश्चित रूप से दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि से पैदा होने वाले अवसरों का लाभ उठाना चाहिए।

इस बैठक में दोनों देशों के उद्योगपति तथा कारोबारी शामिल हुए। राष्ट्रपति ने कहा कि हम चीन के बाजार में भारतीय उत्पादों की अधिक पहुंच चाहते हैं जिससे द्विपक्षीय व्यापार में संतुलन लाया जा सके, जो अभी चीन के पक्ष में झुका हुआ है।

उन्होंने कहा कि यह विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जरूरी है जहां दोनों देश स्वाभाविक तरीके से एक-दूसरे के पूरक हैं। इन क्षेत्रों में फार्मा, आईटी और आईटी संबद्ध सेवाएं और कृषि उत्पाद शामिल हैं। मुखर्जी ने इस बात पर संतोष जताया कि दोतरफा निवेश प्रवाह पर ध्यान बढ़ाया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश