1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में एक मां ने झूठी शान की खातिर गर्भवती बेटी को मार डाला

पाकिस्तान में एक मां ने झूठी शान की खातिर गर्भवती बेटी को मार डाला

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 17, 2016 07:40 pm IST,  Updated : Jun 17, 2016 07:41 pm IST

लाहौर: झूठी शान की खातिर निर्मम हत्या के ताजा मामले में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक मां ने 22 साल की अपनी गर्भवती बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। इन घटनाओं को लेकर

murder- India TV Hindi
murder

लाहौर: झूठी शान की खातिर निर्मम हत्या के ताजा मामले में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक मां ने 22 साल की अपनी गर्भवती बेटी की गला काटकर हत्या कर दी। इन घटनाओं को लेकर देशभर में आक्रोश का माहौल है।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि यहां से करीब 80 किलोमीटर दूर स्थित गुजरांवाला के भुतरांवाली की निवासी मुकदस ने करीब तीन साल पहले अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ अपने इलाके के तौफीक से प्रेम विवाह कर लिया था। पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइंस) नदीम खोखड़ ने कहा कि मुकदस का परिवार इससे खुश नहीं था क्योंकि उसने तौफीक के साथ घर से भागकर शादी की थी।

उन्होंने कहा, मुकदस की मां आमना ने हाल में उससे संपर्क किया और उससे कहा कि परिवार ने उसे क्षमा कर दिया है। उसने अपने घर पर दंपति को आमंत्रित किया। आठ महीने की गर्भवती मुकदस जांच के लिए कल इलाके के एक क्लीनिक आई तो आमना वहां पहुंचकर उसे अपने घर ले गई।

खोखड़ ने बताया कि शुरूआती सूचना के अनुसार आमना ने अपने पति अरशद और बेटे आदिल की मदद से मुकदस को गंभीर यातनाएं दीं और फिर चाकू से उसका गला काट दिया। उन्होंने कहा कि मुकदस के रिश्तेदारों के बयान दर्ज किये जा रहे हैं और उसकी मां, पिता एवं भाई सहित 6 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश