ढाका: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने एक विश्वासपात्र मंत्री से स्थानीय सरकार विभाग का कार्यभार छीन लिया है, हालांकि उन्हें अभी मंत्रिमंडल में ही रखा गया है। खबरें हैं कि मंत्रिमंडल की बैठकों से लगातार अनुपस्थित रहने के कारण प्रधानमंत्री उनसे नाराज थीं। सैयद अशरफुल इस्लाम को कैबिनेट की बैठकों में लगभर लगातार अनुपस्थित रहने के कारण हटाया गया है।
कैबिनेट के बयान के अनुसार, कैबिनेट सचिव और विदेश कल्याण मंत्री खांडेकर मुशर्रफ हुसैन को स्थानीय सरकार मंत्रालय का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। हुसैन के पुत्र का विवाह हसीना की पुत्री सायमा वाजेद पुतुल से हुआ है। बयान के अनुसार, नियमों के अनुसार अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए माननीय प्रधानमंत्री ने मंत्रिमंडल में फेरबदल किए हैं।
अधिकारी ने पहचान गुप्त रखते हुए बताया कि प्रधानमंत्री ने सत्तारूढ़ दल के महासचिव इस्लाम को अपने कार्यालय में बुलाया जिसके तुरंत बाद यह आदेश जारी हुआ। इस्लाम ने मीडिया से कोई बातचीत करने से इनकार कर दिया।