1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत-प्रशांत द्वीप सम्मेलन में हिस्सा लेंगे फिजी के प्रधानमंत्री

भारत-प्रशांत द्वीप सम्मेलन में हिस्सा लेंगे फिजी के प्रधानमंत्री

 Written By: IANS
 Published : Aug 13, 2015 08:23 pm IST,  Updated : Aug 13, 2015 11:02 pm IST

सुवा: इसी महीने भारत में होने वाले भारत व प्रशांत द्वीप के देशों के शिखर सम्मेलन में फिजी के प्रधानमंत्री वोरेक बैनिमिरामा अपने देश का प्रतिनिधत्व करेंगे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने फिजी के सूचना विभाग

भारत-प्रशांत द्वीप...- India TV Hindi
भारत-प्रशांत द्वीप सम्मेलन: फिजी के प्रधानमंत्री आएंगे

सुवा: इसी महीने भारत में होने वाले भारत व प्रशांत द्वीप के देशों के शिखर सम्मेलन में फिजी के प्रधानमंत्री वोरेक बैनिमिरामा अपने देश का प्रतिनिधत्व करेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने फिजी के सूचना विभाग के हवाले से बताया कि बैनिमिरामा दूसरे भारत-प्रशांत द्वीप सहयोग (एफआईपीआईसी) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत आएंगे। सम्मेलन 20-21 अगस्त को भारत के तीन अलग-अलग शहरों में होगा। इसमें भारत और फिजी तथा अन्य प्रशांत महासागरीय देशों के बीच रिश्तों को और बेहतर बनाने के तौर तरीकों पर विचार किया जाएगा।

पहला सम्मेलन नवंबर 2014 में फिजी में हुआ था जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया था। मोदी ने ही इसे हर साल करने का प्रस्ताव रखा था।

फिजी समेत 13 प्रशांत महासागरीय देशों ने इस सम्मेलन में शामिल होने की पुष्टि की है।

फिजी की 40 फीसदी आबादी भारतीय मूल की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश