सऊदी अरब के वॉरेन बफेट कहे जाने वाले प्रिंस अल वलीद बिन तलाल अपनी 2.04 लाख करोड़ रुपए की संपत्ति दान करने जा रहे हैं। तलाल यह रकम महिलाओं के स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन पर खर्च करेंगे। इस योजना के ब्लूप्रिंट वह अगले साल लोगों के सामने जारी करेंगे।
तलाल स्वयं बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज़ के अध्यक्ष रहेंगे और पैसों का सही इस्तेमाल हो इस बात की तसल्ली करेंगे। उनकी मौत के बाद भी यह ट्रस्ट चलता रहेगा और लोगों की भलाई के लिए काम करता रहेगा।
कौन हैं प्रिंस अल वलीद तलाल.?
प्रिंस अल-वलीद बिन तलाल के पास 2 सुपर यॉट, दुनिया का सबसे बड़ा प्राइवेट जेट और 300 से भी अधिक कारों (इसमें कई रॉल्स रॉयस, फेरारी, लेम्बोर्गिनी भी शामिल है) का काफिला है।
प्रिंस अल तलाल और उनकी शौहरत के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए अगले पेज पर जाएं