1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. PTI अध्यक्ष इमरान खान को झटका, पाक EC ने महिला सांसद के खिलाफ उनकी याचिका खारिज की

PTI अध्यक्ष इमरान खान को झटका, पाक EC ने महिला सांसद के खिलाफ उनकी याचिका खारिज की

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 24, 2017 10:16 pm IST,  Updated : Oct 24, 2017 10:16 pm IST

पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इमरान खान को आज तगड़ा झटका देते हुए एक महिला सांसद के खिलाफ उनकी याचिका खारिज कर दी।

PTI President Imran Khan jolts Pak EC rejects petition...- India TV Hindi
PTI President Imran Khan jolts Pak EC rejects petition against woman MP

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने इमरान खान को आज तगड़ा झटका देते हुए एक महिला सांसद के खिलाफ उनकी याचिका खारिज कर दी। याचिका में इमरान ने पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने के लिए महिला सांसद को अयोग्य घोषित करने की मांग की थी। पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ पीटीआई के अध्यक्ष इमरान ने चुनाव आयोग में शिकायत की थी कि नेशनल असेंबली की सदस्य आयशा गुलालाई ने पार्टी के नियमों को तोड़ा है इसलिए सांसद के तौर पर उन्हें अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए। (पाकिस्तान पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री, क्षेत्रीय मुद्दों पर करेंगे वार्ता)

इमरान की याचिका पर सुनवाई करते हुए चुनाव आयोग की मुख्य चुनाव आयुक्त की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय पीठ ने 3-2 के बहुमत से गुलालाई के पक्ष में फैसला सुनाया। इमरान ने कहा कि गुलालाई ने प्रधानमंत्री पद के लिए पीटीआई के उम्मीदवार शेख राशिद के लिए मतदान से दूरी बनाई जबकि उन्होंने पार्टी के सभी सदस्यों से अवामी मुस्लिम लीग के प्रमुख राशिद को समर्थन देने को कहा था।

गुलालाई ने हालांकि दावा किया कि बीमारी के कारण वह मतदान में शामिल नहीं हो पाई जबकि पीटीआई के वकील ने उस टेलीविजन टॉक शो का रिकार्ड पेश कर दावा किया कि वह सत्र के दौरान उसमें मौजूद थी और पार्टी छोड़ने के अपने फैसले के बारे में बात कर रही थीं। दक्षिण वजीरिस्तान से सांसद गुलालाई अगस्त में पीटीआई से अलग हो गई थी। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इसके अलावा पार्टी छोड़ने के फैसले के पीछे पार्टी में महिलाओं के साथ खराब व्यवहार को एक वजह बताया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश